मध्य प्रदेश

ऐतिहासिक और भव्य विजयादशमी उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है कोलार, 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले के दहन…

भोपाल, सं. अभय मरकले – राजधानी भोपाल का कोलार क्षेत्र एक बार फिर ऐतिहासिक और भव्य विजयादशमी उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। कोलार हिन्दू उत्सव समिति एवं दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में बंजारी दशहरा मैदान, कोलार रोड पर प्रदेश के सबसे बड़े दशहरा महोत्सव का आयोजन मंगलवार को धूमधाम से किया जाएगा। इस वर्ष समिति अपने आयोजन का 24वां वर्ष मना रही है, जबकि लगातार 15 वर्षों से यहाँ मध्यप्रदेश के सबसे विशालकाय यानी 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले के दहन की परंपरा निभाई जा रही है।

प्रसिद्ध गायक सुनील लोधी और मुंबई बैंड रहेंगे मुख्य आकर्षण 

आयोजन को संगीतमय और सांस्कृतिक दृष्टि से ऐतिहासिक बनाने के लिए इस बार देश-विदेश के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में ‘हनुमान अंश’ फिल्म के प्रसिद्ध भजन गायक सुनील लोधी अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

युवाओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र मुंबई का मशहूर ‘ROOTS: नादात्म’ बैंड होगा, जो अपनी संगीतमय प्रस्तुति से मैदान में उत्साह का संचार करेगा। मंच पर नाट्य श्री एवं विभिन्न भारतीय सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा भी मनमोहक धार्मिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

जयपुर और सिवाकाशी की आतिशबाजी से जगमगाएगा आसमान कोलार हिन्दू उत्सव समिति के सचिव रविंद्र यति (जिलाध्यक्ष, भाजपा भोपाल) और अध्यक्ष महेश मीना ने बताया कि 105 फीट के विशालकाय रावण के साथ-साथ मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा। दहन के पूर्व और दौरान जयपुर तथा सिवाकाशी से आए विशेष आतिशबाज़ों द्वारा की जाने वाली रंगारंग और अद्भुत आतिशबाजी का प्रदर्शन इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा।

स्व. विजेश लूनावत जी युवा पुरस्कार का वितरण

समिति द्वारा समाज और कला के क्षेत्र में हर वर्ष उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लगातार मंच से ‘श्रद्धेय विजेश लूनावत जी युवा पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा।

व्यापक तैयारियाँ और आधुनिक व्यवस्थाएँ

लाखों की संख्या में लोगों को जुटने के लिए ध्यान में रखते हुए बंजारी दशहरा मैदान में व्यवस्थाओं को नया कलेवर दिया गया है:

बैठक व्यवस्था महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, वीआईपी (VIP) तथा वीवीआईपी (VVIP) अतिथियों के बैठने के लिए सुव्यवस्थित और पृथक-पृथक दीर्घाएं बनाई गई हैं।

सुरक्षा एवं बैरिकेडिंग लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा पूरे मैदान में आवश्यकतानुसार मजबूत बैरिकेडिंग की गई है।

प्रकाश एवं लाइव प्रसारण मैदान को पूरी तरह से रोशन करने के लिए हाई-मास्ट लाइट टावर लगाए गए हैं। साथ ही, मैदान के हर कोने से कार्यक्रम देखने के लिए कई स्थानों पर टावर बनाकर बड़ी-बड़ी एल.ई.डी. (LED) स्क्रीन लगाई गई हैं, जिनसे कार्यक्रम का सीधा (लाइव) प्रसारण होगा।

ध्वनि एवं विद्युत व्यवस्था मैदान में स्पेशल सराउंडिंग साउंड सिस्टम लगाया गया है। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल द्वारा बिना बाधा के विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

खान-पान व पार्किंग महिलाओं और बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल, बिस्किट, चिप्स आदि निःशुल्क खान-पान की व्यवस्था की गई है। यातायात को सुचारू रखने के लिए विशाल एवं अत्याधुनिक पार्किंग स्थल तैयार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button