मध्य प्रदेश

आगामी कार्यक्रमों को लेकर विधायक सबनानी ने की कार्यकर्ताओं की बैठक…

भोपाल,  सं. अभय मरकले – दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने रविवार को मानस भवन में क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक को संबोधित किया।

बैठक के दौरान विधायक सबनानी ने पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की और कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व सौंपते हुए विभिन्न टोलियों का गठन किया।

उन्होंने आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि “कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।” इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ अभियान के तहत आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सक्रिय रूप से मदद करें।

इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के पांचों मंडलों के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, शक्ति केंद्रों के संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, पार्षद एवं एल्डरमैन सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button