मध्य प्रदेश

कोलार रोड सर्वधर्म स्थित खाटू श्याम मंदिर में सजा मां का दरबार…

भोपाल, सं. अभय मरकले – खाटू श्याम मंदिर मां सेवा उत्सव समिति द्वारा शक्ति की भक्ति की आराधना का पर्व नवरात्रि पूरे और श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है…

खाटू श्याम मंदिर परिसर में मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है जहां सुबह-शाम आरती भजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है… खाटू श्याम मंदिर में ग्यारस के मौके पर वैसे भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है वही पवन नवरात्र के चलते यहां भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है…

मंदिर के मुख्य पुजारी श्री गोस्वामी ने बताया कि 15 तारीख को पंचमी के दिन यहां एक विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी मंदिर प्रबंध समिति ने धर्म प्रेमी बंधुओ से अपील की है कि इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल हो और धर्म लाभ प्राप्त करें मंदिर प्रबंध समिति के मुताबिक नवरात्र के हर दिन यहां महिलाओं द्वारा भजन संगीत का आयोजन भी किया जाता है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button