मध्य प्रदेश
दुर्गा अष्टमी पर खाटू श्याम मंदिर कोलार में विधिवत संपन्न हुई हवन और महाआरती..

भोपाल, सं. अभय मरकले – खाटू श्याम मंदिर मां सेवा उत्सव समिति द्वारा शक्ति की भक्ति की आराधना का पर्व नवरात्रि पूरे और श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है… खाटू श्याम मंदिर परिसर में मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है जहां सुबह-शाम आरती भजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है…
खाटू श्याम मंदिर में ग्यारस के मौके पर वैसे भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है वही पवन नवरात्र के चलते यहां भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है…
दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर कोलार रोड सर्वधर्म ए सेक्टर स्थितस खाटू श्याम मंदिर में हवन और महाआरती का आयोजन किया गया… इस धार्मिक आयोजन में धर्म प्रेमी बंधुओ ने बढ़-चलकर भाग लिया और हवन में पूर्ण आहुति देखकर माता रानी का आशीर्वाद लिया…



