मध्य प्रदेश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक…

भोपाल, सं. अभय मरकले – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने ग्वालियर के चीनोर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने दिवंगत श्रद्धालुओं की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।



