मध्य प्रदेश
वशिष्ठ संस्था का गिरिराज महोत्सव आज… न्यू कैंपियन स्कूल परिसर में होगा आयोजन

भोपाल…अभय मरकले
वशिष्ठ योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद मध्य प्रदेश द्वारा आज दिनांक 10 नवंबर मंगलवार को गिरिराज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है… यह महोत्सव भारतीय संस्कृति, योग, स्वास्थ्य, प्राकृतिक जीवन शैली और सामाजिक सद्भाव के प्रचार प्रचार के उद्देश्य से हर वर्ष किया जाता है… इस वर्ष यह आयोजन राजधानी के न्यू कैंपियन स्कूल, पार्क ग्राउंड 1100 क्वार्टर में शाम 5:00 से प्रारंभ होगा जिसमें गोवर्धन महाराज का पूजन आरती भजन संध्या के बाद प्रसादी और भंडारे का आयोजन किया जाएगा… कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रमोद सक्सेना और अनिल पचौरी ने राजधानीवासियों से स-परिवार आयोजन में शामिल होने की अपील की है..



