वार्ड 47 में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक भगवानदास सबनानी…

भोपाल, सं. अभय मरकले – दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी वार्ड 47 में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए।
वार्ड 47 की पार्षद गिरिजा राजेश खटीक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विधायक एवं पार्षद सहित सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी ने उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया और पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार हमें आपस में मिलने-जुलने का अवसर प्रदान करते हैं। वर्तमान समय में हम अपनी व्यस्तताओं के कारण सामाजिक क्षेत्रों में कम समय दे पाते हैं, लेकिन हमारे त्योहार हमें सामाजिक जीवन को मजबूत करने और सभी के साथ मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में पार्षद गिरिजा राजेश खटीक, प्रियेश उपाध्याय, पूर्व पार्षद राजेश खटीक, गंगाराम कुशवाहा, पवन जैन, अशोक जैन, लीला किशन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



