विधायक सबनानी पहुंचे न्यू मार्केट… व्यापारियों और आम नागरिकों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भोपाल… अभय मरकले
दीपावली के पावन अवसर पर मंत्री विधायक और जनप्रतिनिधियों द्वारा जनसंपर्क का सिलसिला लगातार जारी रहा इसी के चलते राजधानी भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक भगवानदास सबनानी ने अपने विधानसभा क्षेत्र और नए भोपाल के सबसे बड़े न्यू मार्केट पहुंचकर पहुंचकर व्यापारियों को दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी… इससे पहले सबनानी ने अपने क्षेत्र के मतदाताओं के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम डॉक्टर मोहन यादव को दीपावली की शुभकामनाएं दी… कुशल संगठन सबनानी त्योहारों के अवसर पर अक्सर मतदाताओं के बीच रहकर त्योहारों की खुशियों का आदान-प्रदान करते हैं… भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी के रूप में भी उन्होंने लगातार कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क रखा और बहुत ही काम समय में जब संगठन ने उन्हें विधायक का चुनाव लड़ने मैदान में उतारा तो उन्हें सफलतापूर्वक न सिर्फ जीत हासिल की बल्कि मतदाताओं का विश्वास भी जीता है…


